
SABGURU NEWS | गोण्डा उत्तर प्रदेश में देवी पाटन मंडल के गोण्डा नगर में गंगा जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली जब एक ही छत के नीचे 32 हिन्दू मुस्लिम जोड़े परिणय सूत्र में बंध गये।
रामजानकी मंदिर में प्रदेश सरकार की सामूहिक कन्या विवाह सहायता योजना के तहत भवन एव सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड ने हिन्दू और मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक विवाह वैदिक रीति और इस्लामिक तौर तरीके से खुतबा निकाह कराया गया। इस दौरान कारी साहबान ने 5786 रुपये की मेहर तय की गयी।
इन लड़को का डांस देखकर उड़ जाएंगे आप सभी के होश || देखिये ये वीडियो
सहायक श्रमायुक्त शमीम अख्तर ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि जिले के पंजीकृत श्रमिकों की 32 पुत्रियों का सामूहिक विवाह कराया गया। इनमें चार जोड़े मुस्लिम और 28 जोड़े हिन्दू परिवारों के हैं। सभी श्रमिकों को 55-55 हजार रुपये के प्रमाण पत्र दिये गये। धनराशि श्रमिकों के बैंक खातों में स्थानांतरित होगी। सभी विवाहित जोड़ों को श्रमिक शौचालय योजना के तहत 12000 और स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 3000 की अतिरिक्त धनराशि प्रदान की गयी है, और वृक्षारोपण के लिये परिणय पौधे भेंट किये गये।
इस आदमी ने किया श्री देवी को सबके सामने KISS || देखिये ये वीडियो
उन्होंने बताया कि श्रमिकों के बच्चों के लिये दो विद्यालय स्वीकृत किये गये हैं। इस अवसर पर जिले के आलाधिकारी और सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह मौजूद रहे।
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो