Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बयाना जेल में HIV पॉजिटिव कैदी ने जेल प्रहरी के अंगूठे को चबाया - Sabguru News
होम Rajasthan Bharatpur बयाना जेल में HIV पॉजिटिव कैदी ने जेल प्रहरी के अंगूठे को चबाया

बयाना जेल में HIV पॉजिटिव कैदी ने जेल प्रहरी के अंगूठे को चबाया

0
बयाना जेल में HIV पॉजिटिव कैदी ने जेल प्रहरी के अंगूठे को चबाया

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले की बयाना उपकारागृह में आज एक एचआईवी पॉजिटिव कैदी ने जेल के मुख्य प्रहरी पर हमला कर उसके अंगूठे को अपने दांतों से चबाकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

इस घटना के बाद जेल प्रशासन को इस बात का डर है कि कैदी की इस हरकत से मुख्य प्रहरी केदार कही एचआईवी पॉजिटिव न हो गया हो इसलिए प्रहरी की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।

बताया गया है कि प्रहरी के शोर मचाने पर जेल के अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और कैदी से प्रहरी को छुड़वा कर अस्पताल पहुंचाया। जेल प्रशासन में फोन कर पूरी घटना की जानकारी जेल आईजी को दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला से छेड़छाड़ के जुर्म में आरोपी कैदी अभी 10 दिन पहले ही जेल में आया था। इस घटना के बाद घायल प्रहरी ने बयाना थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

बताया गया कि यह घटना उस समय हुई जब आरोपी कैदी नियम विरुद्ध तरीके से उसे जेल बेरिक से बाहर निकाले जाने की जिद्द कर रहा था और घायल मुख्य प्रहरी उसे समझाने का प्रयास कर रहा था।