Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हॉकी सीरीज : भारत ने बेल्जियम को 2-0 से हराया - Sabguru News
होम Sports Hockey हॉकी सीरीज : भारत ने बेल्जियम को 2-0 से हराया

हॉकी सीरीज : भारत ने बेल्जियम को 2-0 से हराया

0
हॉकी सीरीज : भारत ने बेल्जियम को 2-0 से हराया

एंटवर्प। मनदीप सिंह और आकाशदीप के शानदार गोलों से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम को गुरूवार को 2-0 से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन भारत इनका फायदा नहीं उठा पाया। आधे समय तक कोई गोल नहीं हो पाया।

भारत को लगातार हमलों का आखिर फायदा 39वें मिनट में मिल गया जब मनदीप ने गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अंतिम क्वार्टर में कुछ अच्छे बचाव कर बेल्जियम को गोल करने से रोके रखा।

बेल्जियम के गोलकीपर वान डोरेन ने भारत के लगातार दो पेनल्टी कार्नर बचाए लेकिन 54वें मिनट में आकाशदीप ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। सीरीज का दूसरा मैच 28 सितम्बर को खेला जाएगा।