

सबगुरु न्यूज़ | होली -पूरे भारत वर्ष में धूमधाम और उल्लास से मनाया जाता है। हिन्दू धर्म के इस त्यौहार को केवल भारत ही नहीं विश्व के कई और देशों में भी उसी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है जैसा भारत में। हालाँकि इनका होली खेलने का तरीका थोड़ा बदल सकता है। होली केवल भारत में नहीं बल्कि विश्व के अलग अलग कोनो में बेस भारतीयों द्वारा धूम धाम से मनाई जाती है। इस पर्व पर विदेशी लोग भी हर्ष – उल्लास के साथ होली खेलते है।
भारत के जैसे नेपाल भी हिन्दू बहुल देश है इस कारण भारत के जैसे उत्साह से ही यहाँ होली का त्यौहार मनाया जाता है। विशेष बात यह है कि नेपाल में होली साल में दो बार मनाई जाती है। भारतीय लोग यहां बहुसंख्य मात्रा में रहते है। फाल्गुन मास में लोग यहाँ भी धूमधाम से ये त्योंहार मनाते हैं। गुयाना में होली ” फगवा ” के नाम से मनाई जाती है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश भी रखा जाता है।
पाकिस्तान में होली अलग तरीके से मनाई जाती है ऊपर लटके मटके को जिसमे रंग भरा होता है खेल के दौरान प्रतियोगी उसी तोड़ने का प्रयास करता है , बाकि अन्य लोग उस पर पानी दूध आदि मरकर उसी रोकने का प्रयास करते हैं।
फिजी में होली का त्यौहार लोक संगीत , लोक नृत्य और रंगों के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। होली के दौरान गया जाने वाला संगीत ” फांग गैयन ” के नाम से जाना जाता है।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो