Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
6 साल की बच्ची से रेप के दोषी होमगार्ड के जवान को 20 वर्ष की कैद - Sabguru News
होम Bihar 6 साल की बच्ची से रेप के दोषी होमगार्ड के जवान को 20 वर्ष की कैद

6 साल की बच्ची से रेप के दोषी होमगार्ड के जवान को 20 वर्ष की कैद

0
6 साल की बच्ची से रेप के दोषी होमगार्ड के जवान को 20 वर्ष की कैद

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित बच्चों का लैंगिक अपराध से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की एक विशेष अदालत ने छह वर्षीय अबोध बालिका से दुष्कर्म करने के अपराध में आज होमगार्ड के एक जवान को 20 वर्ष के कारावास की सजा के साथ 25 हजार रुपयों का जुर्माना भी किया।

विशेष न्यायाधीश विनय प्रकाश तिवारी ने मामले में सुनवाई के बाद मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र स्थित खुर्दा गांव के निवासी 45 वर्षीय होमगार्ड के जवान जयकृष्ण यादव को पॉक्सो अधिनियम की धारा छह के तहत दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है।

जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को छह माह कारावास की सजा अलग से भुगतनी होगी। जुर्माना वसूल होने पर पीड़िता को दिया जाएगा। इसके अलावा अदालत ने पीड़िता को उसके पुनर्वास के लिए मुआवजे के तौर पर चार लाख रुपए दिए जाने का आदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दिया है।

मामले के विशेष लोक अभियोजक सुरेशचंद्र प्रसाद ने बताया कि दोषी ने वर्ष 2020 में पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में एक अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। दोषी पटना में प्रतिनियुक्ति पर था।