Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Home Ministry issues notice to Rahul Gandhi over citizenship status row-राहुल गांधी की नागरिकता पर गृह मंत्रालय का नोटिस - Sabguru News
होम Breaking राहुल गांधी की नागरिकता पर गृह मंत्रालय का नोटिस

राहुल गांधी की नागरिकता पर गृह मंत्रालय का नोटिस

0
राहुल गांधी की नागरिकता पर गृह मंत्रालय का नोटिस
Home Ministry issues notice to Rahul Gandhi over citizenship status row
Home Ministry issues notice to Rahul Gandhi over citizenship status row

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी नागरिकता के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए उन्हें नोटिस भेजा है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. सुब्रहमण्यम स्वामी ने मंत्रालय को पत्र लिखकर गांधी की नागरिकता के बारे में शिकायत की थी। मंत्रालय ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए गांधी को उनकी नागरिकता के बारे में 15 दिन के अंदर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि नोटिस में राहुल गांधी से उनकी नागरिकता के संबंध में वास्तविक तथ्य बताने को कहा गया है।

डाॅ. स्वामी ने अपनी शिकायत में कहा है कि गांधी 2003 में ब्रिटेन हैंपशायर स्थित एक कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल थे। कंपनी की 2005 और 2006 में दायर वार्षिक रिर्टन में गांधी की जन्मतिथि 19 जून 1970 बताई गई है और उन्होंने स्वयं को ब्रिटिश नागरिक बताया है।

वर्ष 2009 में भी इसी कंपनी के दस्तावेजों में गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया है। डॉ. स्वामी ने इसी संदर्भ में गृह मंत्रालय को यह शिकायत की थी। मंत्रालय ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गांधी को नोटिस भेजा है।