Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Honda ने Hero को पछाड़ बना नंबर-1 - Sabguru News
होम Business Auto Mobile Honda ने Hero को पछाड़ बना नंबर-1

Honda ने Hero को पछाड़ बना नंबर-1

0
Honda ने Hero को पछाड़ बना नंबर-1
honda-activa-beats-hero-splendor-in-oct-2019-two-wheeler-sales
honda-activa-beats-hero-splendor-in-oct-2019-two-wheeler-sales
honda-activa-beats-hero-splendor-in-oct-2019-two-wheeler-sales

ऑटो डेस्क। टू-वीलर कंपनी Hero और Honda जब से अलग हुए है, तब से दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। लेकिन हाल ही में Honda ने Hero को पछाड़ नंबर एक का ताज अपने नाम किया है। अक्टूबर 2019 में 2,81,273 यूनिट बिक्री के साथ एक्टिवा ने स्प्लेंडर को पछाड़ते हुए टू-वीलर्स की सेल्स में नंबर-1 पर कब्जा किया है।

बता दें, अक्टूबर 2018 की बिक्री के मुकाबले इस बार एक्टिवा की सेल्स 7.24 फीसदी बढ़ी है। पिछले साल अक्टूबर में 2,62,260 एक्टिवा बिके थे। दूसरी ओर, सितंबर 2019 की बिक्री के हिसाब से देखें तो अक्टूबर में एक्टिवा स्कूटर की बिक्री 12.99 फीसदी बढ़ी है। इस तरह सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में करीब 32 हजार एक्टिवा ज्यादा बिके।

विपक्षी कंपनी हीरो Splendor की अक्टूबर में 2,64,137 यूनिट बिक्री के साथ नंबर-2 पर रही। अक्टूबर 2018 में 2,68,377 यूनिट बिक्री के मुकाबले इस साल अक्टूबर में स्प्लेंडर की बिक्री 1.57 गिरी है। हालांकि, सितंबर 2019 की बिक्री के हिसाब से देखें, तो अक्टूबर में स्प्लेंडर की बिक्री में 7.96 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में 2,44,667 Splendor बाइक बिकी थी।