Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
होंडा इंडिया ने 22 साल में बेचे तीन करोड़ एक्टिवा स्कूटर - Sabguru News
होम Business Auto Mobile होंडा इंडिया ने 22 साल में बेचे तीन करोड़ एक्टिवा स्कूटर

होंडा इंडिया ने 22 साल में बेचे तीन करोड़ एक्टिवा स्कूटर

0
होंडा इंडिया ने 22 साल में बेचे तीन करोड़ एक्टिवा स्कूटर

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने भारतीय बाजार में 22 वर्षाें में तीन करोड़ एक्टिवा ब्रांड के स्कूटर बेचने का रिकार्ड बनाया है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि भारत के नंबर एक बिकने वाले स्कूटर ब्राण्ड एक्टिवा’ ने 3 करोड़ उपभोक्ताओं का आंकड़ा हासिल कर भारतीय दोपहिया उद्योग में एक और इतिहास रच दिया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारतीय स्कूटर बाज़ार में एचएमएसआई की मजबूत स्थिति को दर्शाती है, इससे स्पष्ट है कि ब्राण्ड भारत में अत्याधुनिक, भरोसेमंद एवं शीर्ष पायदान की दोपहिया मोबिलिटी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

2001 में लॉन्च किया गया होंडा एक्टिवा भारतीय दो-पहिया बाज़ार में क्रान्तिकारी बदलाव लेकर आया, जिसने रोज़मर्रा के परिवहन को नया आयाम दिया और असंख्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है। आधुनिक टेक्नोलॉजी, उत्कृष्ट परफोर्मेन्स एवं बेजोड़ विश्वसनीयता का संयोजन एक्टिवा हमेशा से भारत की पहली पसंद बना रहा है। अपनी 22 सालों की यात्रा के दौरान ब्राण्ड एक्टिवा ने कई उपलब्धियां हासिल कीं और असाधारण सफलता पाई है।

होंडा एक्टिवा के प्रति भारत का प्यार हर बीतते साल के साथ लगातार कई गुना बढ़ता रहा है। 2001 में अपनी शुरूआत के बाद मात्र 3 सालों के अंदर एक्टिवा स्कूटर सेगमेन्ट (2003-04) में निर्विवादित लीडर बन गया। अगले 2 सालों में इसने 10 लाख उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया।

टेकनोलॉजी में कौशल तथा दूरदर्शी विकास जारी रखते हुए, ब्राण्ड एक्टिवा 15 सालों के अंदर 1 करोड़ उपभोक्ताओं के आंकड़े (2015) तक पहुंच गया। स्कूटर की मांग बढ़ने के साथ, एक्टिवा ब्राण्ड ने भारत में स्कूटर मार्केट का नेतृत्व जारी रखा और भारतीय परिवारों की पहली पसंद बन गया। यह ब्राण्ड की लोकप्रियता ही है कि हाल ही में दोगुना से भी अधिक गति के साथ मात्र 7 सालों में इसके परिवार में 2 करोड़ उपभोक्ता (2023) शामिल हो गए।