Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ऋतिक रोशन को लेकर पीरियड फिल्म बनाएंगे संजय भंसाली
होम Entertainment Bollywood ऋतिक रोशन को लेकर पीरियड फिल्म बनाएंगे संजय भंसाली

ऋतिक रोशन को लेकर पीरियड फिल्म बनाएंगे संजय भंसाली

0
ऋतिक रोशन को लेकर पीरियड फिल्म बनाएंगे संजय भंसाली
Hrithik Roshan to star in Sanjay Leela Bhansali's upcoming period film prince?
Hrithik Roshan to star in Sanjay Leela Bhansali’s upcoming period film prince?

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली माचो मैन ऋतिक रोशन को लेकर पीरियड फिल्म बना सकते हैं।

पद्मावत की सफलता के बाद संजय लीला भंसाली एक और पीरियड फिल्म बनाने जा रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म के लिये भंसाली, ऋतिक रोशन से बात कर रहे हैं। फिल्म का नाम प्रिंस हो सकता है।

भंसाली फिल्म में ऋतिक को कास्ट करने को लेकर काफी इच्छुक हैं और दोनों के बीच इस रोल को लेकर करीब दो घंटे बातचीत भी चली है। फिलहाल ऋतिक ने अभी फिल्म में अपने किरदार को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

इससे पहले भी बेहद संवेदनशील मुद्दे पर बनी फिल्म गुजारिश में दोनों साथ काम कर चुके हैं। भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य किरदार निभाया था।

इसके अलावा पिछले साल भंसाली की एक और आनेवाली फिल्म में ऋतिक के काम करने की चर्चा थी। भंसाली, लेखक अमिश त्रिपाठी की किताब दि इम्मोर्टल्स ऑफ मेलूहा पर आधारित एक फिल्म बनाने वाले थे। फिल्म में शिवा के किरदार के लिए वह ऋतिक को कास्ट करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन सकी।