Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हाथरस दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए चल रही भूख हड़ताल समाप्त - Sabguru News
होम India हाथरस दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए चल रही भूख हड़ताल समाप्त

हाथरस दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए चल रही भूख हड़ताल समाप्त

0
हाथरस दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए चल रही भूख हड़ताल समाप्त
Hunger strike to end justice for Hathras rape victim ends
 Hunger strike to end justice for Hathras rape victim ends

Hunger strike to end justice for Hathras rape victim ends

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में उत्तर प्रदेश के हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़ित को इन्साफ दिलाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे विश्व वाल्मीकि धर्म समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने साेमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

छीना के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं को जूस पिला कर उनकी भूख-हड़ताल समाप्त करवाई। उन्होने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वह केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार से बात कर आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने के लिए समाज के लोगों की मांग रखेंगे। इस शिष्ट-मंडल में प्रदेश भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के महासचिव कंवरबीर सिंह मंजिल, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संजीव कुमार, भाजपा देहाती महामंत्री डॉ. सुशिल देवगन आदि शामिल थे।

भाजपा वरिष्ठ नेता ने बताया कि हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़ित को इन्साफ दिलाने के लिए विश्व वाल्मीकि धर्म समाज संगठन के लोग अनशन पर बैठे थे। जिसे उप्र सरकार द्वारा केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) जाँच करवाने की कारवाई के बाद समाज के लोगों द्वारा अनशन खत्म का दिया गया है।