Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पति और जेठ के पुत्र ने मामूली विवाद में महिला की नाक काटी - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Barwani पति और जेठ के पुत्र ने मामूली विवाद में महिला की नाक काटी

पति और जेठ के पुत्र ने मामूली विवाद में महिला की नाक काटी

0
पति और जेठ के पुत्र ने मामूली विवाद में महिला की नाक काटी

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सिलावद थाना क्षेत्र के जूनाझिरा ग्राम में मामूली विवाद को लेकर पति और जेठ के पुत्र ने मिलकर महिला की नाक काट दी है।

सिलावद थाने की विवेचना अधिकारी सी पाटिल ने बताया कि 30 वर्षीय प्रेमल बाई की नाक काट देने के आरोप में उसके पति जगदीश और जेठ के लड़के अनिल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि दरअसल महिला, उसका पति और जेठ का पुत्र धार जिले के अमझेरा क्षेत्र से एक गमी होने के चलते उसके सिलावद थाना क्षेत्र के जूना झिरा आए थे। कल रात्रि दोनों ने महिला से वापस चलने को कहा, किंतु प्रेमल बाई के अगले दिन वापस जाने के सुझाव पर दोनों नाराज हो गए।

जगदीश ने उसके चचेरे भाई के साथ षड्यन्त्र रचा और प्रेमल बाई को प्याज काटने को कहा कि जब वह प्याज काट रही थी तब जगदीश ने उसके हाथ से हंसिया छीन कर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके चचेरे भाई अनिल ने महिला के दोनों हाथ जकड़ लिए।

इसके बाद जगदीश ने महिला की नाक काट दी और दोनों फरार हो गए। घायल महिला को पहले सिलावद के शासकीय अस्पताल लाया गया और इसके बाद देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विवेचना अधिकारी पाटिल ने बताया कि बहुत ढूंढे जाने के बाद भी महिला की कटी नाक रात को नहीं मिल पाई लेकिन उसे आज सुबह खोज कर विधिवत संरक्षित कर लिया गया, लेकिन चिकित्सकों ने अब इसे जोड़े जाने में असमर्थता जाहिर की है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर आर सी चोयल ने संबंधित चिकित्सकों से चर्चा करने के उपरांत बताया कि समय अधिक बीत जाने के चलते महिला की नाक ऑपरेशन से जोड़ा जाना अब सम्भव नहीं है।