Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नीमच में पत्नी की हत्या के आरोप में पति अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines नीमच में पत्नी की हत्या के आरोप में पति अरेस्ट

नीमच में पत्नी की हत्या के आरोप में पति अरेस्ट

0
नीमच में पत्नी की हत्या के आरोप में पति अरेस्ट

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच में एक सप्ताह पूर्व एक विवाहित युवती की निर्मम हत्या के चर्चित प्रकरण की गुत्थी हल करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को उसके पति अजय उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन रोड स्थित शक्ति नगर आवासीय क्षेत्र में 7 अगस्त को अपरान्ह घर मे अकेली विवाहिता कोमल प्रजापति (22)की धारदार हथियार से कई प्रहार कर निर्मम हत्या की गई थी। कथित रूप से यात्रा से लौटे उसके पति अजय प्रजापति ने घर पहुंच कर शव देखा और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पति ने अपने बयान में कहा था कि किसी अज्ञात शख्स ने हत्या कर मुख्य द्वार को भीतर से बंद किया और पिछले दरवाजे की बाहर से सांकल लगा कर फरार हो गया। व्यापार के कार्य से शाम को लौटने पर जब दरवाजा खोल कर भीतर गया तो पत्नी को मृत अवस्था में देखा। उसके शरीर पर धारदार वस्तु से कई प्रहार किए गए थे।

प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को अजय प्रजापति को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच मतभेद पनप गए थे और अजय अपनी पत्नी को पीटता रहता था। वह दहेज की मांग भी करता था।

घटना के दिन वह बाहर से घर लौटा तो पत्नी से विवाद हो गया और तात्कालिक आक्रोश में उसने धारदार कैंची से प्रहार कर पत्नी की हत्या दी। इस के बाद दिखावे के लिए उसने बाहर से वापस घर लौटने का नाटक किया तथा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने कैंची भी बरामद कर ली है।