

सहारनपुर | उत्तर प्रदेश में सहारनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मकान की दूसरी मंजिल से जीने से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला नूर बस्ती की रहने वाली शबाना ने तीन साल पहले रईस से प्रेम विवाह किया था। जिससे उसके दो जुड़वा बच्चे भी हैं। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने रईस को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार रईस ने बताया कि शबाना को उस पर शक था कि उसके किसी दूसरी महिला से संबंध है। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर नोंकझोंक होती रहती थी।