Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ऋतिक रोशन को पसंद करती थी पत्नी, पहले हत्या और फिर... - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood ऋतिक रोशन को पसंद करती थी पत्नी, पहले हत्या और फिर…

ऋतिक रोशन को पसंद करती थी पत्नी, पहले हत्या और फिर…

0
ऋतिक रोशन को पसंद करती थी पत्नी, पहले हत्या और फिर…
husband-kills-wife-for-crush-on-hrithik roshan
husband-kills-wife-for-crush-on-hrithik roshan
husband-kills-wife-for-crush-on-hrithik roshan

नई दिल्ली। हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन के दुनिया भर में फैन है, जिसमें महिलाएँ उनपर जान छिड़कती है। लेकिन एक पति ने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि वह ऋतिक रोशन को पसंद करती थी। जी हाँ, अमेरिका में रहने वाले 33 वर्षीय दिनेश्वर बुद्धीदत्त ने क्रवार रात अपनी पत्नी Donne Dojoy की हत्या कर दी।

यही नहीं हत्या के बाद दिनेश्वर हावर्ड बीच के एक मैदान में गया और पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। बता दें, दोनों की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। आत्महत्या से पहले खुद दिनेश्वर ने Donne की बहन को मैसेज कर हत्या की जानकारी दी थी।

इससे पहले दिनेश्वर पत्नी पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका था। जिसके बाद Donne ने कोर्ट से दिनेश्वर से उसकी सुरक्षा करने के लिए प्रोटेक्शन ऑर्डर मांगा था। उन्होंने यह भी बताया किउनके पति ऋतिक से बहुत जलते थे। जब भी Donne ऋतिक की फिल्म या गाने सुनती थी तो उसे बंद करने के लिए थे।