Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जींद में पति ही निकला हत्यारा, जान लेने से पहले शराब पिलाई थी - Sabguru News
होम India City News जींद में पति ही निकला हत्यारा, जान लेने से पहले शराब पिलाई थी

जींद में पति ही निकला हत्यारा, जान लेने से पहले शराब पिलाई थी

0
जींद में पति ही निकला हत्यारा, जान लेने से पहले शराब पिलाई थी

जींद। हरियाणा में जींद के गांव शामलो कलां में दो दिन पूर्व मिली महिला मज़दूर की लाश के मामले में महिला का पति हत्यारा निकला है। जुलाना थाना पुलिस ने आरोपी पेरू राम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

पुलिस ने बताया कि 22 नवंबर को रेनू का शव स्टेडियम के निकट मिला था। पास में उसका पति पेरू राम भी शराब के नशे में धुत पड़ा हुआ था। रीना के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान संदेह के दायरे में आने के कारण पेरू राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि पत्नी रीना की हत्या उसने कोहनी तथा घूंसे मारकर की है।

पेरू राम ने बताया कि उसकी पत्नी रीना शराब पीने की आदी थी औैर उसे संदेह था कि शराब पीने के बाद उसकी पत्नी दूसरे लोगों से शारीरिक संबंध बनाती है। घटना वाले दिन दोनों ने दिन में बहुत शराब पी, फिर स्टेडियम के निकट झाड़ियों में जाकर शराब पी और वहीं पर उसने रीना की हत्या कर दी।

ऐसा माना जा रहा है कि पेरू राम ईंट भट्ठे से मिट्टी ढोने वाली हाथ रेहड़ी के जरिए लाश ठिकाने लगाने गया था लेकिन उसने खुद भी इतनी ज्यादा शराब पी ली थी कि थी वह होश खो बैठा और वहीं सो गया।