Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
husband murdered by wife due to mental torture in Jabalpur-आखिर पत्नी ने क्यों उजाडा अपना सुहाग, पढें खौफनाक दास्तां - Sabguru News
होम Headlines आखिर पत्नी ने क्यों उजाडा अपना सुहाग, पढें खौफनाक दास्तां

आखिर पत्नी ने क्यों उजाडा अपना सुहाग, पढें खौफनाक दास्तां

0
आखिर पत्नी ने क्यों उजाडा अपना सुहाग, पढें खौफनाक दास्तां

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के गोहलपुर थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुई एक हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आराेपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने ही मानसिक प्रताड़ना के चलते अपने पति की हत्या कर दी थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बेनी सिंह की तलैया निवासी अयाजुल रहमान की 10 और 11 अक्टूबर की दरम्यानी रात्रि धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच में पत्नी और पडोसियों से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान पत्नी ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने के लिए एक कहानी रची। इसके बाद जब पुलिस ने उसके साथ सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका पति सैक्सवर्धक गोली खाकर उसे लगातार सैक्स करने मजबूर करता था। सैक्सवर्धक गोली खाने के लिए पति उस पर दवाब भी डालता था। पति ने उसे पिछले एक वर्ष से कमरे में बंधक बना रखा था और चरित पर संदेह करता था। मायके तक जाने नहीं देता था और अक्सर मारपीट करता था।

घटना दिनांक की रात्रि भी पति ने चाकू दिखाकर उसके साथ सैक्स किया था। इसी से परेशान होने के कारण उसने मौका मिलते ही उसे चाकू उठाकर पति के गले पर प्रहार कर दिया। इसके बाद उसे अपने पति के शरीर पर कई प्रहार किए।

पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर वॉशिंग मशीन के अंदर से हत्या के प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।