Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अवैध सम्बन्ध : पत्नी के सामने ही उसके आशिक को पति ने मारी गोली - Sabguru News
होम Headlines अवैध सम्बन्ध : पत्नी के सामने ही उसके आशिक को पति ने मारी गोली

अवैध सम्बन्ध : पत्नी के सामने ही उसके आशिक को पति ने मारी गोली

0
अवैध सम्बन्ध : पत्नी के सामने ही उसके आशिक को पति ने मारी गोली

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 29 साल बाद जेल से छूटे एक व्यक्ति ने अवैध सम्बन्ध के चलते अपनी पत्नी के सामने ही उसके आशिक पूर्व प्रधान को गोली मार दी और फरार हो गया।

बीसलपुर के पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार ने सोमवार को बताया कि फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज इलाके का रहने वाला रामरतन शादी के कुछ दिन बाद ही एक मामले में जेल चला गया। पति के जेल जाने के बाद रामरतन की पत्नी पूर्व प्रधान भगवान दास के साथ रहने लगी। भगवान दास दियोरिया कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि रामरतन 29 साल बाद सजा काटकर चार माह पहले ही जेल से बाहर आया था। उसकी पत्नी भगवान दास को छोड़कर फिर अपने पति रामरतन के साथ रहने लगी।

रामरतन को पत्नी का पूर्व प्रधान के साथ प्रेम संबंध की खबर लगी तो उसने पत्नी के सामने ही भगवान दास को गोली मार दी और फरार हो गया। मौके पर पहुंची ने भगवान दास को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। कुमार ने बताया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।