Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ब्रह्मोस के अधिक दूरी तक मार करने वाले संस्करण का सफल परीक्षण - Sabguru News
होम Breaking ब्रह्मोस के अधिक दूरी तक मार करने वाले संस्करण का सफल परीक्षण

ब्रह्मोस के अधिक दूरी तक मार करने वाले संस्करण का सफल परीक्षण

0
ब्रह्मोस के अधिक दूरी तक मार करने वाले संस्करण का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। वायु सेना ने सुखोई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस की हवा से हवा में और अधिक दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

वायु सेना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गुरुवार को किए गए इस परीक्षण के दौरान इस मिशन के सभी लक्ष्यों को हासिल किया गया। इस सफल परीक्षण से वायुसेना ने सुखोई लड़ाकू विमान से सतह, हवा और समुद्र में बहुत अधिक दूरी तक सटीक मार करने की क्षमता हासिल कर ली है। मिसाइल की बढ़ी हुई क्षमता तथा सुखोई विमान के लड़ाकू कौशल के बलबूते वायु सेना की मारक क्षमता काफी बढ़ गई है।

यह उपलब्धि वायु सेना, नौसेना, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बीच परस्पर तालमेल के कारण हासिल हुई है।