Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
IAS officer, pm modi, bjp news, lucknow news, voluntary retirement, uttar pradesh news
होम Headlines रिटायर्ड आईएएस अरविंद कुमार शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता

रिटायर्ड आईएएस अरविंद कुमार शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता

0
रिटायर्ड आईएएस अरविंद कुमार शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने गुरूवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता हासिल की।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शर्मा को पार्टी मुख्यालय में एक सादे समारोह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा मौजूद थे। गुजरात कैडर के शर्मा ने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। सदस्यता ग्रहण करने के बाद शर्मा ने कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे गंभीरता व निष्ठा से निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि वह मऊ जिले के एक पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं और उन जैसे सामान्य व्यक्ति को अपने साथ काम करने का मौका भाजपा और नरेंद्र मोदी जैसा विराट व्यक्तित्व ही दे सकता हैं। वह इसके लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

इस मौके पर सिंह ने कहा कि पार्टी को शर्मा की कार्यक्षमता और कर्मठता से नई दिशा और गति मिलेगी। पार्टी सूत्रों का मानना है कि मोदी के विश्वासपात्र होने के नाते शर्मा को संगठन अथवा सरकार में बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा जा सकता है। फिलहाल उनके विधान परिषद प्रत्याशी के तौर पर चुने जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।