Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए आईसीसी ने घोषित की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया - Sabguru News
होम Sports Cricket राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए आईसीसी ने घोषित की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए आईसीसी ने घोषित की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

0
राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए आईसीसी ने घोषित की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया
ICC announces qualification process for Commonwealth Games 2022
ICC announces qualification process for Commonwealth Games 2022

दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वर्ष 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया घोषित कर दी है। बर्मिंघम 28 जुलाई से आठ अगस्त तक राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा।

महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बनाया गया है। आईसीसी और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने बुधवार को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया की घोषणा की। मेजबान इंग्लैंड को स्वतः ही टूर्नामेंट जगह मिल गयी है जबकि एक अप्रैल 2021 को महिला टी-20 रैंकिंग में छह अन्य शीर्ष टीमें सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी।

आठ टीमों के इस टूर्नामेंट के बचे एक स्थान का फैसला राष्ट्रमंडल खेल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिये होगा। प्रतियोगिता के लिए तारीखों और प्रारूप की घोषणा आईसीसी आगे चलकर करेगी जबकि क्वालीफायर के लिए अंतिम समय सीमा 31 जनवरी 2022 है।

यदि वेस्ट इंडीज को राष्ट्रमंडल खेलों में जगह मिल जाती है तो एक अन्य क्वालीफाइंग टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। कैरेबियाई देशों के एथलीट राष्ट्रमंडल खेलों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि वेस्ट इंडीज कैरेबियाई क्षेत्र के विभिन्न देशों के खिलाड़ियों को लेकर बनायी गयी टीम है।

क्रिकेट दूसरी बार इन खेलों का हिस्सा बनेगा। 1998 के राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के वनडे टूर्नामेंट को शामिल किया गया था जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता था।