Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
104 सदस्य देशों को महिला और पुरूष दोनों वर्गाें को ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा
होम Sports Cricket 104 सदस्य देशों को महिला और पुरूष दोनों वर्गाें को ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा

104 सदस्य देशों को महिला और पुरूष दोनों वर्गाें को ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा

0
104 सदस्य देशों को महिला और पुरूष दोनों वर्गाें को ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा
ICC ने 104 सदस्य देशों को हिला और पुरूष दोनों वर्गाें को ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा
ICC ने 104 सदस्य देशों को हिला और पुरूष दोनों वर्गाें को ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा
ICC ने 104 सदस्य देशों को हिला और पुरूष दोनों वर्गाें को ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा

कोलकाता । क्रिकेट का वैश्विक स्तर पर दायरा बड़ा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने गुरूवार को अपने सभी 104 सदस्य देशों को महिला और पुरूष दोनों वर्गाें के लिये ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्रदान कर दिया।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने कोलकाता में वैश्विक संस्था की बैठक के इतर संवाददाताओं को इसकी पुष्टि की। फिलहाल अभी तक आईसीसी की तरफ से 18 देशों के पास ही ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दर्जा हासिल था जिसमें से 12 पूर्णकालिक सदस्य जबकि छह पार्ट टाइम सदस्य हैं। रिचर्डसन ने कहा सभी महिला क्रिकेट टीमों को एक जुलाई 2018 तक अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी 20 दर्जा दे दिया जाएगा जबकि सभी पुरूष टीमों को एक जनवरी 2019 तक अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी 20 का दर्जा प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने साथ ही चैंपियंस ट्राॅफी के भविष्य की बात करते हुये कहा कि संभवत 2021 चैंपियंस ट्राफी के बजाय ट्वंटी 20 विश्वकप कराया जाए। उन्होंने ट्वंटी 20 लीगों के लिये कहा दुनियाभर में हो रही घरेलू ट्वंटी 20 लीगों का कार्यक्रम कई द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ से टकरा रहा है। हमें इसे देखना होगा ताकि इसे रोक जा सके।