Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
World Cup : विराट कोहली ने की स्टीवन स्मिथ की बराबरी - Sabguru News
होम Sports Cricket World Cup : विराट कोहली ने की स्टीवन स्मिथ की बराबरी

World Cup : विराट कोहली ने की स्टीवन स्मिथ की बराबरी

0
World Cup : विराट कोहली ने की स्टीवन स्मिथ की बराबरी

बर्मिंघम। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक विश्व कप में लगातार पांच अर्धशतक बनाने के ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

स्मिथ ने 2015 में पिछले विश्व कप में लगातार पांच अर्धशतक बनाए थे और अब इस विश्व कप में विराट ने लगातार पांच अर्धशतक बना दिए हैं।

विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को विश्व कप मुकाबले में 66 रन बनाकर यह उपलब्धि अपने नाम की।

विराट ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82, पाकिस्तान के खिलाफ 77, अफगानिस्तान के खिलाफ 67 और वेस्ट इंडीज के खिलाफ 72 रन बनाये थे। विराट के करियर का यह 54वां अर्धशतक था।