Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गुटबाजी चलती रही तो राजस्थान कांग्रेस के हाथ से निकल जाएगा : फारूक अब्दुल्ला - Sabguru News
होम Headlines गुटबाजी चलती रही तो राजस्थान कांग्रेस के हाथ से निकल जाएगा : फारूक अब्दुल्ला

गुटबाजी चलती रही तो राजस्थान कांग्रेस के हाथ से निकल जाएगा : फारूक अब्दुल्ला

0
गुटबाजी चलती रही तो राजस्थान कांग्रेस के हाथ से निकल जाएगा : फारूक अब्दुल्ला

जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में बने हालात से सभी वर्ग परेशान हैं वहीं उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काम की तारीफ की और कहा कि अगर गुटबाजी चलती रही तो राजस्थान भी हाथ से निकल जाएगा।

अब्दुल्ला आज यहां इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स के अधिवेशन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि एक धर्म विशेष के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। देश में 22 करोड़ मुसलमान रहते हैं, इन्हें कहां फेंकोगे।

उन्होंने कहा कि देश में सभी हिंदू मुसलमानों के खिलाफ नहीं है बल्कि इस वक्त देश के बहुसंख्यक हिंदू भी देश के वर्तमान हालत से परेशान और चिंतित हैं और देश के मौजूदा हालत को बदलने चाहते हैं। उन्होंने सभी वर्गों को एकजुट होने की जरूरत बताई।

अब्दुल्ला ने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार ने अच्छा काम किया है और योजनाएं भी अच्छी हैं, लेकिन सभी नेताओं को साथ लेकर चलना होगा, तभी कांग्रेस मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को दूर नहीं किया गया और सभी नेताओं को साथ लेकर नहीं चला गया तो राजस्थान कांग्रेस के हाथ से निकल जाएगा जिसका नुकसान उसे होगा।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें संसद में अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि लोगों में गलतफहमी फैलाई जा रही है। देश में हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सभी लोग मिलकर रहेंगे तो देश मजबूत रहेगा। अगर हम बिखर गए तो देश बिखर जाएगा।