Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
IIT स्नातक सिविल इंजीनियर शुभम कुमार ने टॉप की सिविल सेवा परीक्षा - Sabguru News
होम Breaking IIT स्नातक सिविल इंजीनियर शुभम कुमार ने टॉप की सिविल सेवा परीक्षा

IIT स्नातक सिविल इंजीनियर शुभम कुमार ने टॉप की सिविल सेवा परीक्षा

0
IIT स्नातक सिविल इंजीनियर शुभम कुमार ने टॉप की सिविल सेवा परीक्षा

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। वह आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और दूसरे स्थान पर जागृति अवस्थी रहीं हैं।

आयोग के आज जारी अंतिम परिणाम के मुताबिक शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। इसमें 545 पुरुषों और 216 महिलाओं समेत कुल 761 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है और कुल मिलाकर 761 उम्‍मीदवारों की नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई है।

चयनित उम्मीदवारों में 263 उम्मीदवार सामान्य वर्ग , 86 आर्थिक रूप से पिछडे, 229 अन्य पिछड़ा वर्ग, 112 अनुसूचित जाति और 61 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं।

संघ लोक सेवा आयोग ने जनवरी 2021 में सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिखित भाग की परीक्षा का आयोजन किया था तथा अ‍गस्त-सितम्बर 2021 में व्यक्तित्व परीक्षण हेतु साक्षात्कार लिए थे। इन परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा;भारतीय विदेश सेवा,भारतीय पुलिस सेवा; और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप क तथा ग्रुप ख में नियुक्ति हेतु शुक्रवार को अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

सिविल सेवा परीक्षा 2020 का परिणाम दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित रिट याचिका (सी) संख्या 5153/2020 और 7351/2020 के परिणाम के अधीन होगा।

उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवन के नजदीक एक सुविधा काउंटर स्थित है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा/भर्ती से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/स्पष्टीकरण, व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष संख्या 23385271 / 23381125 / 23098543 पर कार्य दिवसों में सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं।

परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट अथार्त एचटीटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाटयूपीएससीडाटगावडाटइन पर भी उपलब्ध होगा। परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिन के भीतर अंक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।