Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
IND V WI 4RTH ODI India won the toss, decided to bat first - IND V WI : रोहित शर्मा और अंबाटी रायुडू के शतक, भारत के 377 - Sabguru News
होम Breaking IND V WI : रोहित शर्मा और अंबाटी रायुडू के शतक, भारत के 377

IND V WI : रोहित शर्मा और अंबाटी रायुडू के शतक, भारत के 377

0
IND V WI : रोहित शर्मा और अंबाटी रायुडू के शतक, भारत के 377
IND V WI 4RTH ODI India won the toss, decided to bat first
IND V WI 4RTH ODI India won the toss, decided to bat first
IND V WI 4RTH ODI India won the toss, decided to bat first

मुंबई। उपकप्तान रोहित शर्मा (162) और अंबाटी रायुडू (100) के बेहतरीन शतकों तथा उनके बीच तीसरे विकेट के लिए 211 रन की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ चौथे वनडे में सोमवार को 50 ओवर में सात विकेट पर 377 रन का विशाल स्काेर बना दिया।

ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने अपने वनडे इतिहास का 11वां सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत का वेस्टइंडीज़ के खिलाफ यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत वनडे में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ही 418 रन के सबसे बड़े स्कोर का रिकार्ड रखता है।

उपकप्तान रोहित ने एक बार फिर दिखाया कि वह बड़ी पारी खेलने में कितने उस्ताद हैं। रोहित ने मात्र 137 गेंदों पर 162 रन में 20 चौके और चार छक्के लगाये। रायुडू ने चौथे नंबर पर अपने कप्तान विराट कोहली के भरोसे को सही साबित करते हुए 81 गेंदों पर 100 रन में आठ चौके और चार छक्के लगाये। रोहित का वनडे में यह 21वां शतक और रायुडू का तीसरा शतक है।

सीरीज में लगातार तीन शतक बना चुके विराट इस बार 17 गेंदों में दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। ओपनर शिखर धवन ने 40 गेंदों पर 38 रन में चार चौके और दो छक्के लगाये। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 23 रन बनाए। आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम में वापिस लाए गए केदार जाधव ने सात गेंदों में तीन चौकों के सहारे नाबाद 16 रन और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 7 रन बनाए।