Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Independence Day : 321 feet tall tricolor in Mahoba-महोबा में स्वतंत्रा दिवस पर 321 फ़ीट लम्बे तिरंगे के साथ निकली शोभायात्रा - Sabguru News
होम India City News महोबा में स्वतंत्रा दिवस पर 321 फ़ीट लम्बे तिरंगे के साथ निकली शोभायात्रा

महोबा में स्वतंत्रा दिवस पर 321 फ़ीट लम्बे तिरंगे के साथ निकली शोभायात्रा

0
महोबा में स्वतंत्रा दिवस पर 321 फ़ीट लम्बे तिरंगे के साथ निकली शोभायात्रा
Independence Day : 321 feet tall tricolor in Mahoba
Independence Day : 321 feet tall tricolor in Mahoba
Independence Day : 321 feet tall tricolor in Mahoba

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ में स्वाधीनता दिवस की 72वीं वर्षगांव के अवसर पर बुधवार को 321 फ़ीट लम्बे तिरंगे को लेकर निकली शोभायात्रा लोगों में देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया। इतना लम्बा तिरंगा संभवत: अपने आप में एक रिकार्ड है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुलपहाड़ इकाई द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में अपार जन सैलाब उमड़ा। यात्रा में नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों से भी हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की।

राष्ट्रीय राजमार्ग-76 पर स्थित गायत्री शक्ति पीठ से आरंभ हुई इस यात्रा में बैंड बाजे के साथ बजाए जा रहे देश भक्ति के गीतों ने समा बांध दिया। इसके साथ ही युवाओं की टोलियां नगर भ्रमण के दौरान भारत माता की जय, वन्देमातरम आदि देशभक्ति पूर्ण गगनभेदी नारों से आसमान गूंज उठा। नगरवासियोँ ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत कर तथा पुष्प वर्षा करके राष्ट्रीय ध्वज का मान-सम्मान किया।

उधर जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत सुबह क्रास कंट्री रेस से हुई जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सरकारी एव अर्ध सरकारी कार्यालयों, संस्थानों, विद्यालयों आदि में ध्वजारोहण के उपरांत सांस्क्रतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिलाधिकारी सहदेव ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिले भर में बड़े पैमाने पर पौधा रोपड़ कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न स्थानों पर करीब एक लाख पौधे रोपित किए गए।