Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महिला एशिया कप में भारत ने थाईलैंड को 66 रनों से हराया
होम Sports Cricket महिला एशिया कप में भारत ने थाईलैंड को 66 रनों से हराया

महिला एशिया कप में भारत ने थाईलैंड को 66 रनों से हराया

0

कुआलालम्पुर | भारत ने अपने गेंदबाजों के एक और दमदार प्रदर्शन की बदौलत थाईलैंड को सोमवार को 66 रनों से पीट कर महिला एशिया कप ट्वंटी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

छह बार के चैंपियन भारत ने चार विकेट पर 132 रन बनाने के बाद थाईलैंड को 20 ओवर में मात्र 66 रन पर थाम लिया। भारत ने कल मलेशिया को 27 रन पर ढेर कर 142 रन से जीत हासिल की थी। भारतीय जीत की स्टार रही कप्तान हरमनप्रीत कौर जिन्होंने तीन ओवर में मात्र 11 रन देकर तीन विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।