

नयी दिल्ली। भारतीय खिलाडी ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अपने बेहतरीन खेल प्रदर्सन से भारत का नाम रोशन किया हे। भारतीय खिलाड़ियों ने तीरंदाज़ी में भी भारत के लिए गोल्ड जीत कर अपना और भारत का नाम विश्व में रोशन किया हे। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अभी तक 155 स्वर्ण जीत चूका हे।
भारत ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चार अप्रैल से शुरू होने वाले 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 500 पदकों का आंकड़ा छू सकता है और इसके लिए उसे सिर्फ चार साल पहले के ग्लास्गो के अपने प्रदर्शन को दोहराना होगा।
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक 16 बार हिस्सा लिया है और अभी तक155 स्वर्ण, 155 रजत तथा 128 कांस्य पदक सहित 438 पदक जीते हैं। भारत को 500 का आंकड़ा छूने के लिए 62 पदकों की जरूरत है।
भारत ने इन खेलों के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अपनी मेजबानी में दिल्ली में 2010 में हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में किया था जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक सहित पहली बार पदकों का शतक बनाते
हुए रिकॉर्ड 101 पदक अपने नाम किए थे।
राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक चार देश ही 500 का आंकड़ा पूरा कर पाए हैं।मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 852 स्वर्ण सहित 2218 पदक, इंग्लैंड ने 669 स्वर्ण सहित 2008 पदक, कनाडा ने 469 स्वर्ण सहित 1473 पदक और न्यूजीलैंड ने 144 स्वर्ण सहित 609 पदक जीते हैं। न्यूजीलैंड कम स्वर्ण जीतने के कारण ओवरआल पदक तालिका में भारत से पिछड़ कर पांचवें स्थान पर है जबकि भारत चौथे स्थान पर है।