

जैसलमेर। देश में विकसित अत्याधुनिक एन्टी टेंक गाईडेड मिसाइल (एटीजीएम) नाग का गुरुवार को पोकरण के फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण किया गया।
रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडिओ) ने तीसरी पीढी की इस मिसाइल को विकसित किया है जिसने आज दो अलग अलग लक्ष्यों को सफलता पूर्वक भेद दिया। यह मिसाइल लक्ष्य का पीछा कर उसे नष्ट करने में सक्षम है।
दुनिया में कही भी पहुंचने वाली मिसाइल बनी
मिसाईल के सफल परीक्षण पर अधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। इस मिसाइल परियोजना की लागत 350 करोड रूपए से अधिक है जिसमें उच्च क्षमता के उपकरण लगाए गए है। यह ज्यादा तापमान में भी दिशा नहीं भटकेगी तथा लक्ष्य को मार करेगी। इसका वजन भी महज 42 किलो ही है।