Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
India won 150 medals in South Asian Games - Sabguru News
होम Sports Other Sports भारत ने साउथ एशियाई खेलों में जीते 150 पदक

भारत ने साउथ एशियाई खेलों में जीते 150 पदक

0
भारत ने साउथ एशियाई खेलों में जीते 150 पदक
India won 150 medals in South Asian Games
India won 150 medals in South Asian Games
India won 150 medals in South Asian Games

काठमांडू। दक्षिण एशियाई खेलों की महाशक्ति भारत ने इन खेलों में 150 पदक पूरे कर लिए। भारत अबतक 74 स्वर्ण, 53 रजत और 25 कांस्य पदक जीत चुका है। भारत के 152 पदक हो गए हैं।

मेजबान नेपाल 39 स्वर्ण, 27 रजत और 46 कांस्य पदक सहित 112 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका 22 स्वर्ण, 39 रजत और 63 कांस्य पदक सहित 124 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 18 स्वर्ण, 25 रजत और 28 कांस्य पदक सहित 71 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।

बंगलादेश चार स्वर्ण, 16 रजत और 49 कांस्य पदक सहित 69 पदकों पांचवें, मालदीव एक स्वर्ण और दो कांस्य सहित तीन पदकों के साथ छठे तथा भूटान छह कांस्य पदकों के साथ सातवें स्थान पर है।