Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पीएम मोदी से बात करते हुए रो पड़ी भारतीय लडकियां - Sabguru News
होम Breaking पीएम मोदी से बात करते हुए रो पड़ी भारतीय लडकियां

पीएम मोदी से बात करते हुए रो पड़ी भारतीय लडकियां

0
पीएम मोदी से बात करते हुए रो पड़ी भारतीय लडकियां

टोक्यो। ग्रेट ब्रिटेन से संघर्षपूर्ण मुकाबले में शुक्रवार को 3-4 से हारकर कांस्य पदक से चूकने वाली भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करते हुए रो पड़ीं। मोदी ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस बार टोक्यो में प्रेरणादायी प्रदर्शन किया।

मोदी ने टीम के कांस्य पदक से चूकने के बाद खिलाड़ियों से फोन पर बात की और उन्होंने खिलाड़ियों को सांत्वना दी जो उस समय रो रही थीं। फ़ोन के आसपास मौजूद खिलाड़ियों से मोदी ने कहा कि आप सभी बहुत शानदार खेलीं।

आप सबने पिछले पांच वर्षों में सब कुछ छोड़ रखा था और खेल में अपना पसीना बहाया था। आपकी कड़ी मेहनत और पसीना बहाने के बावजूद आपको मैडल नहीं मिल पाया लेकिन आपने देश की करोड़ों लड़कियों के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है। मैं कोच और आप सभी को बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री ने रोती हुई खिलाड़ियों को सांत्वना देते हुए कहा कि आप सब कृपया शांत हो जाएं और अपने प्रदर्शन पर गर्व महसूस करें। इतने वर्षों के बाद भारतीय हॉकी ने अपनी पहचान दोबारा हासिल की है। यह सब आपके प्रयासों से संभव हुआ है।

मोदी ने नवनीत कौर के बारे में जानकारी हासिल की जो मैच के दौरान अपने चेहरे पर बैंडेज लगाए नजर आ रही थीं। कप्तान रानी ने प्रधानमंत्री को उनके प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देते हुए उन्हें बताया कि नवनीत कौर को चार टांके लगे हैं।

भारतीय प्रधानमंत्री ने कोच शुअर्ड मरिने की सराहना करते हुए कहा कि आपने अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की। मैंने देखा कि आप कैसे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। मैं आपको धन्यवाद देता हूं और आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

मरिने ने श्री मोदी को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आपके प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद सर। लडकियां इस समय कुछ भावुक नजर आ रही हैं लेकिन मैंने उनसे कहा है कि उन्हें अपने प्रदर्शन पर गर्व करना चाहिए।