Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री ने कराई इंडिगो विमान की लैंडिंग - Sabguru News
होम India City News दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री ने कराई इंडिगो विमान की लैंडिंग

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री ने कराई इंडिगो विमान की लैंडिंग

0
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री ने कराई इंडिगो विमान की लैंडिंग

नई दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार को एक विमान को पायलट की बजाय विमान में सफर कर रहे एक यात्री ने लैंड कराई।

किफायती विमान सेवा कंपनी इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6571 पुणे से दिल्ली आ रही थी। दिल्ली हवाई अड्डे पर बेहद कम दृश्यता के कारण उस समय कैट 3बी प्रक्रिया लागू थी। विमान का पायलट कैट 3बी के लिए प्रशिक्षित नहीं था।

इंडिगो ने एक बयान में बताया कि संयोग से विमान में कैट 3 बी प्रशिक्षित एक पायलट यात्री के रूप में सफर कर रहा था। मौसम साफ़ होने का इंतजार करने की बजाय जरूरी अनुमति लेकर विमान के चालक दल को बदलने का फैसला किया गया। यात्री पायलट ने फिर विमान की लैंडिंग कराई।