Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आनर किलिंग : शादी के दो माह बाद ही बहन को बना दिया विधवा - Sabguru News
होम Breaking आनर किलिंग : शादी के दो माह बाद ही बहन को बना दिया विधवा

आनर किलिंग : शादी के दो माह बाद ही बहन को बना दिया विधवा

0
आनर किलिंग : शादी के दो माह बाद ही बहन को बना दिया विधवा
21 वर्षीय देवास निवासी मृतक समीर खान
21 वर्षीय देवास निवासी मृतक समीर खान

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में आनर किलिंग के प्रकाश में आए एक मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि कल एक 21 वर्षीय देवास निवासी समीर खान का रक्तरंजित शव पुलिस ने बरामद किया था। मोती तबेला चौराहे से मिले इस शव पर एक दर्जन से ज्यादा चाकूओं से वार किए जाने के निशान मिले थे।

कल प्राथमिक जांच में इस हत्या के पीछे मृतक के ससुराल पक्ष के दो लोगों की भूमिका सामने आयी थी। गहन तफ़्दीश के बाद आरोपी बकार (24) और अयाज़ (21) दोनों निवासी मोतीतबेला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक समीर ने कुछ माह पहले आरोपियों की बहन से प्रेम विवाह किया था। तब से ही आरोपी उसकी हत्या करने के किसी अवसर की तलाश में थे। कल दोनों आरोपियों ने पहले तो समीर को बहला-फुसला कर अपने घर बुलाया, चाय और स्वागत सत्कार किया। किसी बहाने से आरोपी समीर को घर से बाहर लेकर गए, और वहाँ दोनों आरोपियों ने उसकी चाकू घोंप कर हत्या कर दी।