

बड़वानी । मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक मजबूत विपक्ष का कर्तव्य निभाएगी।
आर्य ने कल बड़वानी जिले के सेंधवा में मीडिया से कहा कि सत्ता संभालने वाली कांग्रेस को अपने वचनपत्र के अनुरूप किसानों और अन्य वर्गोँ से किए गए वादे पूरे करने चाहिए। ऐसा नहीं होने की स्थिति में भाजपा मजबूती के साथ किसानों और जनता की आवाज उठाएगी।
उन्होंने मालवा निमाड़ अंचल में विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के संदर्भ में पूछे जाने पर कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस का किसानों की कर्जमाफी का वचन असर दिखा गया।