Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड में रवि किशन, निरहुआ और अंजना की धूम
होम Entertainment Bollywood अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड में रवि किशन, निरहुआ और अंजना की धूम

अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड में रवि किशन, निरहुआ और अंजना की धूम

0
अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड में रवि किशन, निरहुआ और अंजना की धूम

कुआलालंपुर। चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी अवार्ड में दिनेश लाल यादव निरहुआ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अंजना सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अवार्ड समारोह में रंगारंग कार्यक्रमो के बीच विभिन्न श्रेणी में अवार्ड वितरित किये गए। चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में मेगा स्टार रवि किशन को जहां भोजपुरी फिल्मों के जन्मदाता नजीर हुसैन के नाम से शुरू किए नजीर हुसैन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वही बेस्ट एक्टर का अवार्ड जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को उनकी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के लिए बेस्ट एक्टर और अंजना सिंह को उनकी फिल्म जिगर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया।

यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक्स अवार्ड मिला। पावर स्टार पवन सिंह को मोस्ट पॉपुलर एक्टर और बेस्ट सिंगर का अवार्ड मिला। खलनायक संजय पांडे को बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल तो मनोज सिंह टाइगर को बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल का अवार्ड मिला।