Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
International Girl Child Day 2019 Theme and History - Sabguru News
होम Popular Trends International Girl Child Day 2019 : जानिए बालिका दिवस की थीम और इसका इतिहास

International Girl Child Day 2019 : जानिए बालिका दिवस की थीम और इसका इतिहास

0
International Girl Child Day 2019 : जानिए बालिका दिवस की थीम और इसका इतिहास
International Girl Child Day 2019
International Girl Child Day 2019
International Girl Child Day 2019

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day 2019) हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन को दुनियाभर में बच्चियों के प्रति दुर्व्यवहार, अपराध, असमानता और उनके अधिकारों के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

इस दिन दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बच्चियों के मानवाधिकारों और उन्हें सशक्त बनाने के तरीकों के बारे में जानकारी देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

International Girl Child Day History
लगभग 25 साल पहले 200 देशों के 30,000 लोगों ने चीन के बीजिंग शहर में आयोजित चौथे विश्व सम्मेलन में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को मानवाधिकारों के रूप में मान्यता देने का संकल्प लिया। धीरे-धीरे इस कैंपेन में लड़कियों का बाल विवाह, शिक्षा असमानता, लिंग आधारित हिंसा, आत्म-सम्मान, लड़कियों के अधिकारों,लैंगिक और प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों से लेकर समान वेतन तक के मुद्दों को एजेंडे में जोड़ दिया गया। इसके बाद साल 2012 में 11 अक्टूबर को (UNICEF) ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की घोषणा कर की।

International Girl Child Day 2019 Theme
इस साल गर्ल फोर्स: अनस्क्रिप्टेड और अनस्टॉपेबल (Girl Force: Unscripted and Unstoppable) रखी गई है।

बच्चियों के सामने कई चुनौतियां
आज के समय में भी बच्चियों के सामने गरीबी, शारीरिक कमजोरी, यौन शोषण, अशिक्षा, बाल विवाह और भेदभाव जैसी कई चुनौतियां है।