Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : एक दिन की शाला प्रधानाचार्य बनी छात्रा अर्पणा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : एक दिन की शाला प्रधानाचार्य बनी छात्रा अर्पणा

अजमेर : एक दिन की शाला प्रधानाचार्य बनी छात्रा अर्पणा

0
अजमेर : एक दिन की शाला प्रधानाचार्य बनी छात्रा अर्पणा

अजमेर। अजमेर में पुरानी मंडी स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा अर्पणा चतुर्वेदी को आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शाला प्रधानाचार्य बनाकर बालिका सम्मान का महत्व जताया।

अर्पणा चतुर्वेदी स्कूल की होनहार बेटी चुनी गई थी। प्रधानाचार्य की कुर्सी पर बैठ कर अपने को गौरान्वित महसूस किया और कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे ये सम्मान मिला। मैं इसकी गरिमा एवम इज्जत बनाए रखूंगी। भविष्य की कार्य योजना के बारे में कहा कि शाला को शिक्षा का पवित्र मंदिर मानते हुए स्वच्छता पर ध्यान देंगे। उन्होंने उपस्तिथि पंजिका देखी। शाला के क्रिया कलाप एवं गतिविधियों को जाना।

बतौर प्रधानाचार्य सभी कक्षाओं में जाकर पढ़ाए जा रहे विषयों की जानकारी ली। सभी कक्षाओं के अवलोकन किया। इस अवसर पर रेखा शर्मा, पुष्पा विजय, नीरू शेखावत, प्रीति, आभा गांधी, शारदा विजयवर्गीय, कविता सहित शाला स्टाफ मौजूद था। अंत में अर्पणा चतुर्वेदी को यादगार स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकाली रैली

विजयवर्गीय महिला मंडल अजयमेरु प्रदेश की ओर से अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पुरानी मंडी स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल से रैली निकाली गई। प्रदेश सचिव शारदा विजय ने बताया कि बालिकाओं के समान अधिकार एवं आत्मनिर्भरता के लिए उक्त रैली का आयोजन किया गया।

सेंट्रल गर्ल्स स्कूल की संस्थाप्रधान गीता जिरोतिया द्वारा घोषित विद्यालय की सबसे होनहार बेटी अर्पणा चतुर्वेदी, प्रदेशाध्यक्ष आभा गांधी, शहर उपाध्यक्ष अतुल विजयवर्गीय ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष आभा गांधी ने कहा कि बालिकाओं को भी समान अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा, आत्मसम्मान, पेशा नौकरी सभी मे आगे रहकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इसके लिए जागरूकता जरूरी है।

कार्यक्रम संयोजक पुष्पा विजय ने बताया कि रैली के माध्यम से आमजन को बालिकाओं के प्रति सम्मान, समान अधिकार, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। रैली में विद्यालय की छात्राएं एवं महिला मंडल की सदस्य हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं।

रैली पुरानी मंडी, चूड़ी बाजार, पृथ्वीराज मार्ग, खाइलेण्ड, गोलप्याऊ, नया बाजार होती हुई पुनः स्कूल में समाप्त हुई। इस अवसर पर कैलाश अग्रवाल, गजेंद्र पंचोली, रमेश लखोटिया, रेखा शर्मा, सीमा शर्मा, नीरू शेखावत, प्रीति, कविता मीना उपस्थित थीं।