Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर अरेस्ट - Sabguru News
होम India City News दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर अरेस्ट

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर अरेस्ट

0
दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नशे के एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 12 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की है।

द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने शनिवार को बताया कि अभियुक्त फ्रांसिस ओगादिन्मा इरोएग्बुस (34) को मोहन गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। नाइजीरिया के निवासी इस आरोपी के पास से 1.7 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुताबकि करीब 12 करोड़ आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि मोहन गार्डन थाना अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्या की देखरेख में एएसआई मनोज, सिपाही अश्वनी, संदीप और अजय के एक टीम ने आरोपी को विपिन गार्डन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया।

यह टीम एरिस्टाइड कुओ नामक विदेशी नागरिक के वीजा की वैधता की जांच करने गया था। इसी दौरान इरोएग्बुस उस मकान में था। पुलिस टीम को उस पर संदेह हुआ और उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 1.7 किलोग्राम हेराइन बरामद हुई।

जाम्बिया की महिला 3.5 किलोग्राम नशीले पदार्थ के साथ अरेस्ट

मुंबई। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने जाम्बिया की एक महिला को 3.5 किलोग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 18 करोड़ रूपए है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर 33 वर्षीय महिला यात्री को इथोपिया के अदीस अबाबा से आए विमान से शुक्रवार को यहां पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले मंगलवार को दो विदेशी यात्रियों से 4़ 9 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 24़ 76 करोड़ रूपए है।