Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
International Women's Day 2019: Maruti Suzuki's Exclusive Offers for women customers will be available between 8 - 31 March, 2019-महिला ग्राहकों के लिए मारुति सुजुकी की पेशकश - Sabguru News
होम Business Auto Mobile महिला ग्राहकों के लिए मारुति सुजुकी की पेशकश

महिला ग्राहकों के लिए मारुति सुजुकी की पेशकश

0
महिला ग्राहकों के लिए मारुति सुजुकी की पेशकश
International Women's Day 2019: Maruti Suzuki's Exclusive Offers for women customers will be available between 8 - 31 March, 2019
International Women’s Day 2019: Maruti Suzuki’s Exclusive Offers for women customers will be available between 8 – 31 March, 2019

नई दिल्ली। देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने महिला ग्राहकों के लिए कई तरह के आकर्षक आफर की पेशकश की है।

कंपनी ने आज बताया कि देश भर में महिला ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव सर्विस कैंप लगाए गए हैं। महिला ग्राहकों को इसके अलावा कॉम्प्लीमेंटरी सर्विस वाउचर और लेबर चार्ज, कलपुर्जों तथा एसेसरीज की खरीद पर छूट भी दी जाएगी। आठ मार्च से 31 मार्च तक की अवधि के लिए ये ऑफर वैध हैं। महिलाओं के लिए कॉम्पलीमेंटरी ड्राइ वॉश और पिक अप तथा ड्रॉप की निशुल्क सुविधा दी जाएगी।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक (सर्विस) पार्थो बनर्जी ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए ये ऑफर पेश किये गये हैं। गत वर्ष 18 हजार से अधिक महिला ग्राहकों ने सर्विस कैंप का लाभ उठाया था।

अब अधिक संख्या में महिला ग्राहक खुद अपनी गाड़ी चलाकर सर्विस कैंप तक आ रही हैं। देश भर में औसतन डेढ़ लाख महिला ग्राहक अपने वाहन की सर्विसिंग कराती हैं। उन्हें इस ऑफर से सुविधा और लाभ होगा।