Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उत्कृष्ट कार्य करने वाली आधी आबादी को महारानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer उत्कृष्ट कार्य करने वाली आधी आबादी को महारानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वाली आधी आबादी को महारानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान

0
उत्कृष्ट कार्य करने वाली आधी आबादी को महारानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान

अजमेर। हिन्द सेवा दल एवं लक्ष्य मानवता सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सूचना केंद्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रवक्ता राजेन्द्र गांधी ने बताया कि शिक्षा, चिकित्सा, जीव दया, खेल, सामाजिक गतिविधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को महारानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर ब्रजलता हाड़ा ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें। आज की नारी किसी भी क्षेत्र में कमोत्तर नहीं है। विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक प्रीति चौधरी ने कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए आगे आना होगा। कामयाब महिला अपने आत्मसम्मान को कभी झुकने नहीं देगी।

समारोह में महिला पार्षदों किरण तुन्दरिया, अनिता चौरसिया, द्रोपदी कोली, रूबी जैन, प्रतिभा, लक्ष्मी बुन्देल, काजल यादव, भारती श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक दिनेश शर्मा सहारा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह को चार चांद लगा दिए। योगा टीम ने प्रस्तुति देकर स्वस्थ्य रहने के गुर सिखाए। आंगनवाड़ी सहयोगिनियों ने सामूहिक नृत्य पेश किया।

सम्मानित महिलाओं का दुपट्टा पहनाकर व माला ओढ़ाकर बहुमान किया गया साथ ही स्मृतिचिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर दल के अध्यक्ष आरके महावर, महेश माथुर, आभा गांधी, वनिता जैमन, आभा भारद्वाज, हरजीत सिंह मंकु, लीना अधीर, सुभाष चांदना सहित अन्य मौजूद थे। मंच संचालन नीलम कौर ने किया।

ये हुए सम्मानित

दीपमाला परमार, ममता राजावत, शैलेश बंसल, सिस्टर कैरोल, अमिता शर्मा, माणक जैन, प्रभा गुप्ता, निर्मला सोनी, रीना श्रीवास्तव, सोनू चितेरा चौधरी।