Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
IPL 2019 : captain Rohit Sharma fined Rs 12 lakh for slow over rate-रोहित शर्मा पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना - Sabguru News
होम Sports Cricket रोहित शर्मा पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना

रोहित शर्मा पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना

0
रोहित शर्मा पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना

मोहाली। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुकाबला दोहरी निराशा वाला रहा जहां टीम को न सिर्फ आठ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी बल्कि उनपर धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रूपए का भारी भरकम जुर्माना भी लगाया गया है।

तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई का मोहाली में मैच निर्धारित समय चार बजे शुरू हुआ था लेकिन तय समय 7 बजकर 30 मिनट से लंबा चला। इंडियन प्रीमियर लीग ने आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी है। रोहित का आईपीएल-12 सत्र में यह पहला अपराध है।

बयान में कहा कि आईपीएल के आचार संहिता नियम धीमे ओवर रेट के संबंध में यह टीम मुंबई इंडियन्य का इस सत्र में पहला अपराध है इसलिये उसके कप्तान रोहित पर 12 लाख रूपए का जुर्माना लगाया जाता है।

मुंबई ने मैच में सात विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया था लेकिन रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली टीम ने अपने घरेलू मैदान पर 18.4 ओवर में केवल दो विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम कर ली।