Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
IPL 2020 auction : yashasvi jaiswal sold to rajasthan royals at rs 2.40 crore - Sabguru News
होम Sports Cricket IPL 2020 Auction: कभी गोलगप्पे बेचा करता था ये खिलाड़ी, अब हुआ करोड़पति

IPL 2020 Auction: कभी गोलगप्पे बेचा करता था ये खिलाड़ी, अब हुआ करोड़पति

0
IPL 2020 Auction: कभी गोलगप्पे बेचा करता था ये खिलाड़ी, अब हुआ करोड़पति
ipl 2020 auction yashasvi jaiswal sold to rajasthan royals at rs 2.40 crore
ipl 2020 auction yashasvi jaiswal sold to rajasthan royals at rs 2.40 crore
ipl 2020 auction yashasvi jaiswal sold to rajasthan royals at rs 2.40 crore

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को पूरी हो गई। इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। वहीं कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला। लेकिन खिलाड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा। इस खिलाड़ी का नाम यशस्वी जायसवाल है, जो कभी गोलगप्पे बेचकर अपना पेट भरता था।

मुंबई के लिए खेलने वाले जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। अब यशस्वी जायसवाल करोड़पति बन गए है। लेकिन आपको बता दें, यहां तक पहुंचने में जायसवाल ने काफी कड़ी मेहनत की।

बता दें, मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाया था। यही नहीं तीन शतकों की मदद से पांच मैचों में जायसवाल ने 500 से अधिक रन बनाए थे। वह विजय हजारे ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज्यादा 12 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे।

गोलगप्पे बेचे
यशस्वी अपना पेट पालने के लिए आजाद मैदान में राम लीला के दौरान पानी-पूरी (गोलगप्पे) और फल बेचने में मदद करते थे। कभी कभी तो उन्हें खाली पेट सोना पड़ता था।

सचिन ने गिफ्ट किया बल्ला
यशस्वी जायसवाल अर्जुन तेंदुलकर के अच्छे दोस्त है। एक बार अर्जुन यशस्वी को अपने घर लेकर गए थे। इस दौरान अर्जुन ने अपने पिता और महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से यशस्वी की मुलाकात करवाई। पहली ही मुलाकात में सचिन ने यशस्वी से प्रभावित होकर उन्हें अपना बल्ला गिफ्ट कर दिया।