Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
IPL 2020 : मुंबई इंडियंस को मिली 20 करोड़ की पुरस्कार राशि - Sabguru News
होम Breaking IPL 2020 : मुंबई इंडियंस को मिली 20 करोड़ की पुरस्कार राशि

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस को मिली 20 करोड़ की पुरस्कार राशि

0
IPL 2020 : मुंबई इंडियंस को मिली 20 करोड़ की पुरस्कार राशि

दुबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को 20 करोड़ रुपए की विजेता पुरस्कार राशि प्रदान की।

मुंबई ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता। गांगुली ने मुंबई के कप्तान रोहित को विजेता ट्रॉफी प्रदान की। पहली बार फाइनल में पहुंचकर उपविजेता रही दिल्ली की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को 12.50 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। फाइनल के बाद व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए।

फाइनल का मैन ऑफ द मैच -ट्रेंट बोल्ट

उभरता खिलाड़ी -देवदत्त पडिकल

फेयरप्ले अवार्ड-मुंबई इंडियंस

गेमचेंजर ऑफ द सीजन- लोकेश राहुल

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- कीरोन पोलार्ड

सर्वाधिक छक्के- ईशान किशन

पावर प्लेयर ऑफ द सीजन- ट्रेंट बोल्ट

पर्पल कैप- कैगिसो रबादा

ऑरेंज कैप- लोकेश राहुल

सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी- जोफ्रा आर्चर

रबादा के सिर सजी पर्पल कैप

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल का खिताब तो नहीं जीत पाई लेकिन उसके तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा ने एक सत्र में सर्वाधिक विकेटों के लिए पर्पल कैप जीत ली।

दिल्ली को मंगलवार को फाइनल में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पर्पल कैप के लिए रबादा और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबला था। फाइनल से पहले रबादा के 29 विकेट और बुमराह के 27 विकेट थे।

बुमराह दिल्ली की पारी में चार ओवर में 28 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। दिल्ली की पारी समाप्त होते ही रबादा का पर्पल कैप जीतना तय हो गया था। रबादा ने मुंबई की पारी में 32 रन पर एक विकेट लिया और अपने विकेटों की संख्या 30 पहुंचा दी। रबादा ने पर्पल कैप तो जीत ली लेकिन वह चेन्नई सुपरकिंग्स के ड्वेन ब्रावो का एक सत्र में 32 विकेट लेने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।

आईपीएल 13 के पांच शीर्ष गेंदबाज

कैगिसो रबादा (दिल्ली कैपिटल्स)……….. 30 विकेट

जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)…………. 27 विकेट

ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस)…………………. 25 विकेट

एनरिच नोर्त्जे (दिल्ली कैपिटल्स)…………. 22 विकेट

युजवेंद्र चहल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)…. 21 विकेट

पंजाब के राहुल ने जीती ऑरेंज कैप

आईपीएल-13 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने के लिए ऑरेंज कप जीत ली है। आईपीएल का मंगलवार को समापन हुआ और मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीत लिया।

पंजाब के कप्तान राहुल ने 14 मैचों में 670 रन बनाए थे और उन्हें दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से ही खतरा था। फाइनल से पहले शिखर के 603 रन थे लेकिन फाइनल में वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। शिखर के आउट होते ही राहुल के लिए ऑरेंज कैप सुनिश्चित हो गयी।

आईपीएल-13 में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच खिलाड़ी

लोकेश राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब)…….. 670

शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स)……………. 618

डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)…….. 548

श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स)……………. 519

ईशान किशन (मुंबई इंडियंस)……………… 516