Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान-चेन्नई मैच ने की IPL में सर्वाधिक छक्कों की बराबरी - Sabguru News
होम Sports Cricket राजस्थान-चेन्नई मैच ने की IPL में सर्वाधिक छक्कों की बराबरी

राजस्थान-चेन्नई मैच ने की IPL में सर्वाधिक छक्कों की बराबरी

0
राजस्थान-चेन्नई मैच ने की IPL में सर्वाधिक छक्कों की बराबरी

शारजाह। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार को हुए मैच में लगे 33 छक्कों ने आईपीएल में एक मैच में सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

राजस्थान और चेन्नई के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 33 छक्के लगे थे जिसमें से राजस्थान की टीम ने 17 छक्के लगाए जबकि चेन्नई की ओर से 16 छक्के लगे। राजस्थान की तरफ से संजू सैमसन ने सर्वाधिक नौ छक्के, कप्तान स्टीवन स्मिथ ने चार और जोफ्रा आर्चर ने चार छक्के लगाए। चेन्नई की पारी में फाफ डू प्लेसिस ने सात, शेन वाटसन ने चार, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन और सैम करेन ने दो छक्के लगाए।

इससे पहले 2018 में बेंगलुरु में रायल चैलेंजर्स और चेन्नई के बीच खेले गए मुकाबले में 33 छक्के लगे थे। 2018 में ही चेन्नई और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेले गए मुकाबले में 31 छक्के लगे थे। 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब और केकेआर के बीच मुकाबले में 31 और 2017 में दिल्ली डेयरजेविल्स (अब कैपिटल्स) तथा नई टीम गुजरात लायंस के बीच मैच में भी 31 छक्के लगे थे।