Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
IPL 2020 : नीलामी में 73 खिलाड़ियों को खरीदने पर खर्च होंगे 207 करोड़ - Sabguru News
होम Breaking IPL 2020 : नीलामी में 73 खिलाड़ियों को खरीदने पर खर्च होंगे 207 करोड़

IPL 2020 : नीलामी में 73 खिलाड़ियों को खरीदने पर खर्च होंगे 207 करोड़

0
IPL 2020 : नीलामी में 73 खिलाड़ियों को खरीदने पर खर्च होंगे 207 करोड़

नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सत्र के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली नीलामी से पहले आठ टीमों ने शुक्रवार को रिटेन किए गए खिलाड़ियों और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी।

खिलाड़ियों के अनुबंध को बढ़ाने की घोषणा की आज अंतिम तिथि थी जिसके बाद आठ टीमों की रुपरेखा स्पष्ट हो गई है कि उन्हें नीलामी में कितने खिलाड़ी खरीदने है और उनपर कितना पैसा खर्च करना है। आठ टीमों ने कुल 35 विदेशी खिलाड़ियों सहित 127 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि नीलामी में 29 विदेशी खिलाड़ियों सहित 73 खिलाड़ियों को खरीदनेे पर बोली लगेगी।

आठ टीमें 472.35 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है और नीलामी में खरीद के लिए उनके पास 207.65 करोड़ रुपये का पर्स बचा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20, दिल्ली कैपिटल्स ने 14, किंग्स इलेवन पंजाब ने 16, कोलकाता नाइट राइडर्स ने14, मुंबई इंडियंस ने 18, राजस्थान रॉयल्स ने 14, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स को कुल पांच, दिल्ली कैपिटल्स को 11, किंग्स इलेवन पंजाब को नौ, कोलकाता नाइट राइडर्स को 11, मुंबई इंडियंस को सात, राजस्थान रॉयल्स को 11, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 और सनराइजर्स हैदराबाद को सात खिलाड़ी खरीदने होंगे।

चेन्नई ने 70.40 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स ने 57.15 करोड़ रुपए, किंग्स इलेवन पंजाब ने 42.30 करोड़ रुपए, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 49.35 करोड़ रुपए, मुंबई इंडियंस ने 71.95 करोड़ रुपए, राजस्थान रॉयल्स ने 56.10 करोड़ रुपए, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने 57.10 करोड़ रुपए और सनराइजर्स हैदराबाद ने 68 करोड़ रुपए का पर्स खर्च कर लिया है।

नीलामी में चेन्नई के पास 14.60 करोड़ रुपए, दिल्ली कैपिटल्स के पास 27.85 करोड़ रुपए, किंग्स इलेवन पंजाब के पास 42.70 करोड़ रुपए, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 35.65 करोड़ रुपए, मुंबई इंडियंस के पास 13.05 करोड़ रुपए, राजस्थान रॉयल्स के पास 28.90 करोड़ रुपए, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के पास 27.90 करोड़ रुपए और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 17 करोड़ रुपए का पर्स उपलब्ध रहेगा।