Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमर्यादित टिप्पणी की जांच करेगी महिला आईपीएस अधिकारी प्रियंका रघुवंशी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अमर्यादित टिप्पणी की जांच करेगी महिला आईपीएस अधिकारी प्रियंका रघुवंशी

अमर्यादित टिप्पणी की जांच करेगी महिला आईपीएस अधिकारी प्रियंका रघुवंशी

0
अमर्यादित टिप्पणी की जांच करेगी महिला आईपीएस अधिकारी प्रियंका रघुवंशी

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में भारतीय प्रशासनिक सेवा की महिला अधिकारियों की सोशल मीडिया पर एक ब्लॉग में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर दर्ज मामले की जांच पुलिस अधिकारी प्रियंका रघुवंशी को सौंपी गई है।

आईएएस महिला अधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस लाईन थाना क्षेत्र में दर्ज कराए गए मामले तथा महिला अधिकारियों के समर्थन में लामबंद हुई राजस्थान आईएएस एवं आरएएस एसोसिएशन के बाद मामले की जांच जिला पुलिस कप्तान राष्ट्रदीप सिंह ने वृत्त अधिकारी (उत्तर) प्रियंका रघुवंशी को सौंप दी है। जांच अधिकारी के अनुसार शिकायत करने वाली महिला अधिकारियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले अजमेर में कार्यरत इन महिला अधिकारियों ने कांग्रेसी नेता एवं वकील राजेश टंडन के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि टंडन के सोशल मीडिया पर लिखे अपने ब्लॉग में इन महिला अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद महिला अधिकारियों ने इसे गम्भीरता से लिया और इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।