Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Iran finally opens stadiums to women - Sabguru News
होम Sports Football ईरान में अब महिलाएं देख सकेगी मैच, 40 साल बाद मिली आजादी

ईरान में अब महिलाएं देख सकेगी मैच, 40 साल बाद मिली आजादी

0
ईरान में अब महिलाएं देख सकेगी मैच, 40 साल बाद मिली आजादी
iran finally opens stadiums to women
iran finally opens stadiums to women
iran finally opens stadiums to women

रुढ़िवादी इस्लामिक देश ईरान में महिलाओं को 40 साल बाद आजादी मिली है। अब ईरान में महिलाएं स्टेडियम में बैठकर मैच देख सकेंगी। 2022 फीफा विश्व कप (2022 FIFA World Cup) क्वालीफायर में गुरुवार को ईरान की राष्ट्रीय टीम कंबोडिया के खिलाफ तेहरान के आजादी स्टेडियम में उतरेगी जिसके लिए महिला प्रशंसकों में टिकट लेने की होड़ दिखाई दी। पहली बार किसी फुटबॉल स्टेडियम में महिलाएं मुकाबला देखने पहुंचेंगी जिसके साथ लंबे समय से चली आ रही बंदिशों का अंत हो जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के लिए आरक्षित टिकटें एक घंटे से कम समय में बिक गईं। आजादी स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता करीब एक लाख है। करीब 3500 आरक्षित महिला सीट में से एक टिकट राहा पूरबख्श को भी मिली है। बता दें, हाल ही में फुटबॉल की शीर्ष संस्था फीफा (FIFA) ने उसे यहां के स्टेडियमों में महिलाओं के आने पर लगी रोक को हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद निलंबन से डरकर ईरानी फुटबॉल संघ ने फीफा को आश्वस्त किया था कि वह महिलाओं को स्टेडियम में आने की इजाजत देगा।

दरअसल, ये सारी घटना ब्लू गर्ल के नाम से मशहूर एक ईरानी फुटबॉल प्रशंसक की हाल ही में हुई मृत्यु के बाद शुरू हुई थी। उस महिला प्रशंसक को सुरक्षा अधिकारियों ने उस समय पकड़ लिया था जब वह पुरुष की वेशभूषा में एक मैच देखने के लिए स्टेडियम में घुसने का प्रयास कर रही थी। इसके बाद उसने जेल जाने के डर से खुद को आग लगा दी जिसके बाद उसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद फीफा ने ईरान पर दबाव बनाना शुरू किया था।