Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ishan kishan becomes most expensive player in ipl auction 2022 - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान किशन

आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान किशन

0
आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान किशन

बेंगलूरु। जैसी उम्मीद की जा रही थी ठीक उसी तरह युवा विकेटकीपर ईशान किशन आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। अगली सूची है विकेटकीपरों की। नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड को नहीं मिली टीम। अंबाती रायुडू के पीछे भागी सीएसके। डैडी आर्मी सीएसके में वापस जाएंगे रायुडू।

अब बारी आ गई सुपरस्टार इशान किशन की। मुंबई ने की बोली की शुरुआत। 5 करोड़ तक बोली चली गई है और अभी तो कहानी बस शुरू हुई है। इस दौड़ में टाइटंस भी शामिल हो गए। देखते ही देखते आंकड़ा पहुंच गया 10 करोड़ के पार। मुंबई ने 15 करोड़ 25 लाख रुपयों में ईशान किशन को खरीद कर अपने पास बरकरार रख लिया।

इससे पहले कोलकत्ता नाईट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा था। यह पहली बार है जब मुंबई ने किसी खिलाड़ी पर नीलामी में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत लगाई है।

सबसे महंगे बिकने वाले टाॅप 10 खिलाड़ी

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की शनिवार को हुई नीलामी में सबसे अधिक कीमत पाने वाले 10 खिलाड़ी इस प्रकार हैं :

खिलाड़ी ……………. बोली …………………. टीम
इशान किशन 15.25 करोड़ मुंबई इंडियंस
दीपक चहर 14 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स
श्रेयस अय्यर 12.25 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स
हर्षल पटेल 10.75 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु
शार्दुल ठाकुर 10.75 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स
निकोलस पूरन 10.75 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद
वानिन्दू हसरंगा 10.75 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु
प्रसिद्ध कृष्णा 10 करोड़ राजस्थान रॉयल्स
लाॅकी फर्ग्युसन 10 करोड़ गुजरात टाइटंस
कैगिसो रबादा 9.25 करोड़ पंजाब किंग्स

12.25 करोड़ में केकेआर ने श्रेयस अय्यर को ख़रीदा, हर्षल पटेल को मिले 10.75 करोड़