Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ISRO chandrayaan 2 images from the orbiter high resolution camera - Sabguru News
होम Breaking चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने भेजी खास तस्वीरें, देखकर होगी हैरानी

चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने भेजी खास तस्वीरें, देखकर होगी हैरानी

0
चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने भेजी खास तस्वीरें, देखकर होगी हैरानी
isro-chandrayaan-2-images-from-the-orbiter-high-resolution-camera
isro-chandrayaan-2-images-from-the-orbiter-high-resolution-camera
isro-chandrayaan-2-images-from-the-orbiter-high-resolution-camera

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) भले ही चांद पर उतरने से पहले सम्पर्क टूट गया हो लेकिन उसका ऑर्बिटर (Orbiter) लगातार जुड़ी अहम जानकारी पृथ्वी पर भेज रहा है। अब हाल ही में चंद्रयान-2 के आर्टिबर ने हाई रिजॉल्यूशन कैमरे से ली गई तस्वीरें भेजी है।

ISRO ने ट्वीट करते हुए इन तस्वीरों को शेयर किया है। इस तस्वीर में चंद्रमा के सतह पर बड़े और छोटे गड्ढे नजर आ रहे हैं। इससे पता चलता हैं कि ऑर्बिटर बेहतर तरीके से काम कर रहा है। ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरा चांद का चक्कर लगाते हुए पृथ्वी पर इसरो को बेहतर तस्वीरें भेजता रहता है। यह पैंक्रोमैटिक बैंड (450-800 nm) पर संचालित होता है।

इसरो के अनुसार, विक्रम लैंडर की तलाश और उससे संपर्क साधने की कोशिश जारी है। वहीं अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि अब तक विक्रम से कोई डाटा नहीं मिला है। नासा भी विक्रम से संपर्क करने की कोशिश करने में लगी हुई है। लेकिन अभी वहां रात है।

इससे पहले ISRO चीफ डॉ. के. सिवन ने कहा था कि एनआरसी की पूरी जांच के बाद हम अपने ऑर्बिटर से मिले सभी डेटा और तस्वीरें आम जनता के लिए जारी करेंगे। रिव्यू कमेटी एनआरसी अब भी चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की खराब लैंडिंग के आंकड़ों और तस्वीरों की जांच का काम कर रही है।