Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोरोना के चलते जबलपुर दो दिन के लिए लॉकडाउन - Sabguru News
होम Breaking कोरोना के चलते जबलपुर दो दिन के लिए लॉकडाउन

कोरोना के चलते जबलपुर दो दिन के लिए लॉकडाउन

0
कोरोना के चलते जबलपुर दो दिन के लिए लॉकडाउन
Jabalpur locked for two days due to Corona
Jabalpur locked for two days due to Corona
Jabalpur locked for two days due to Corona

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित चार मरीजों के मिलने के बाद शहर को दो दिन के लिए लॉकडाउन करने के साथ ही प्रशासन द्वारा सभी जरूरी ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश भर में इसकों लेकर प्रशासन का अलर्ट जारी है।

जिला कलेक्टर भरत यादव ने आज बताया कि कल कोरोना से संक्रमित चार मरीज मिलने के बाद ऐहतियातन शहर को आज से दो दिन कि लिए लॉकडाउन किया गया है। इसके अलावा सभी ऐहतियाती कदम भी उठाए गए हैं। व्यापारियों द्वारा भी ऐहतियातन अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे गए हैं। शैक्षणिक संस्थानों में पहले ही इसकों लेकर अवकाश घोषित किया जा चुका है।

काेरोना संक्रमित पाए गए चारों लोगों में एक ही परिवार के तीन व्यक्ति दुबई से लौटे हैं और एक अन्य विद्यार्थी है, जो जर्मनी से लौटा है। इन चारों व्यक्तियों के नमूनों की रिपोर्ट कल शाम लेब से प्राप्त हुयी, जिसमें कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। पीड़ितों के सभी मिलने जुलने वालों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है, ताकि आवश्यक ऐहतियाती कदम उठाए जा सकें।

प्रदेश भर में 53 संभावित प्रकरणों के सेंपल जांच के लिए पुणे, नागपुर, भोपाल एम्स और एनआईआरटीएच जबलपुर भेजे गए थे। इनमें से 37 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। चार सेंपल जो कल पॉजीटिव पाए गए, जबलपुर के हैं। बारह की रिपोर्ट आना अभी शेष है। मध्यप्रदेश में एक हजार से कुछ अधिक यात्रियों की पहचान हुयी है, जो कोरोना प्रभावित देशों से मध्यप्रदेश में लौटे हैं। इनमें से लगभग छह सौ यात्रियों को उनके ही घरों में आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा लगभग चार सौ यात्रियों का सर्विलेंस का कार्य पूरा हो गया है।